Women’s World Cup 2022: महिला विश्व कप की ये 4 टीमें जो पहुंची हैं सेमीफाइनल में

Women’s World Cup 2022: महिला विश्व कप की ये 4 टीमें जो पहुंची हैं सेमीफाइनल में

स्पोर्ट्स, डेस्क रिपोर्ट। महिला विश्व कप अपने अंतिम चरण से सिर्फ 2 कदम दूर है। 28 लीग मैच के बाद 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुँच चुकी हैं। अब नॉकऑउट मैच 30 मार्च 2022 से खेला जायेगा। ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने सभी मैच जीते हैं और टॉपर्स की लिस्ट टेबल में सबसे ऊपर हैं। वहीँ दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर है। अफ्रीका केवल एक मैच हारा है वह भी ऑस्ट्रेलिया से।

यह भी पढ़ें – Lifestyle: महिलाओं में होने वाले हार्टअटैक से जुड़ी कुछ जरूरी बातें, जो हर महिला को पता होना चाहिए

दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट 61.86 की औसत से 433 रन के साथ टूर्नामेंट की सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। गत चैंपियन इंग्लैंड की शुरुआत टूर्नामेंट में बहुत खराब थी। लेकिन वे भी क्वालीफाई करने में सफल रहे। अंतिम स्थान के लिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक ही मौका था। लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने अपने आखिरी लीग मैच में भारत को हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

यह भी पढ़ें – अल्पसंख्यकों का दर्जा दिया जा सकता है, जिन राज्यों में हिंदू कम हैं: केंद्र सरकार

अब चौथे नंबर पर वेस्ट इंडीज टीम ने अपनी जगह पक्की कर ली है। वेस्ट इंडीज दूसरी बार सेमीफइनल खेल रही है। इसके पहले जब वह पहुंची थी तब उसने वर्ल्डकप जीता था। अब पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच होगा वहीँ दूसरा मुकाबला अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जायेगा। दोनों ही मैचों में जितने वाली टीम फाइनल खेलेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews