भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यादगार रहा वर्ल्ड कप 2023, ICC की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, भारत ने टूर्नामेंट से कमाए ₹11,736 करोड़

वर्ल्ड कप 2023 भले ही भारत जीत नहीं पाया लेकिन यह टूर्नामेंट भारत के लिए यादगार रहा है। दरअसल इस टूर्नामेंट से भारत की अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ पहुंचा हैं।
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यादगार रहा वर्ल्ड कप 2023, ICC की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, भारत ने टूर्नामेंट से कमाए ₹11,736 करोड़

वर्ल्ड कप 2023 ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार रहा बल्कि भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी रोमांचक रहा। लेकिन इसके साथ साथ वर्ल्ड कप 2023 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए भी बड़ा फायदेमंद रहा है। दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस टूर्नामेंट से भारत को कुल ₹11,736 करोड़ का आर्थिक लाभ हुआ है।

वहीं इसके अलावा, वर्ल्ड कप 2023 के आयोजन के चलते 48,000 से अधिक नई नौकरियां मिली है, जिनमें फुल टाइम और पार्ट टाइम नौकरी शामिल हैं। दरअसल यह रिपोर्ट न्यूयॉर्क की कंपनी नेल्सन ने तैयार की है, जो आईसीसी और बीसीसीआई द्वारा प्रदान किए गए आंकड़ों पर ही आधारित बताई जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर जमाया था ट्रॉफी पर कब्जा

दरअसल फाइनल में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप का ताज अपने नाम किया था। जानकारी दे दें कि यह टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित हुआ था, जहां क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जोश दिखाते हुए अपनी टीम को सपोर्ट किया था। वहीं अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पराजित किया।

हालांकि इस हार के बावजूद, भारत का पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, भारत ने लीग स्टेज के सभी 10 मैच जीतकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इसके साथ ही भारत के इस जीत के सिलसिले ने देशभर में उत्साह भर दिया था, जिससे स्टेडियम में दर्शकों की भरी भीड़ देखने को मिल रही थी।

12.50 लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा स्टेडियमों में मैच

दरअसल वर्ल्ड कप 2023 के दौरान स्टेडियमों में 12.50 लाख से ज्यादा दर्शकों ने मैच देखें। वहीं फैंस की इस मौजूदगी ने इस टूर्नामेंट की और विशाल और लोकप्रिय बना दिया। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 75% लोग पहली बार वर्ल्ड कप मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। इसके अलावा, 19% विदेशी दर्शक खासतौर पर वर्ल्ड कप के लिए ही भारत आए थे, जबकि 55% विदेशी दर्शकों ने पहले भी भारत का दौरा किया था। जानकारी के अनुसार विदेशी दर्शकों की इस बड़ी भागीदारी ने भारत के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को काफी फायदा पहुंचाया हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews