अगर ड्रा रहा WTC 2025 का फाइनल, तो कौन बनेगा चैंपियन? यहां जानिए क्या कहता है ICC का यह नियम

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। 11 से 15 जून के बीच होने वाले इस मुकाबले में बारिश की भविष्यवाणी ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि अगर मैच ड्रा रहा, तो कौन विजेता बनेगा और क्या प्राइज मनी का बंटवारा होगा?
WTC 2025 final

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा। यह मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 से 15 जून तक खेला जाएगा। लेकिन इंग्लैंड के मौसम को देखते हुए पांचों दिन बारिश की आशंका बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर मैच ड्रॉ रहा या रद्द हो गया तो विजेता कौन होगा? दरअसल इसको लेकर ICC ने साफ नियम तय किए हैं।

दरअसल ICC के नियम 16.3.3 के तहत, अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ड्रा या टाई रहता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता (Joint Winners) घोषित किया जाएगा। इसका मतलब साफ है कि अगर SA vs AUS WTC Final 2025 में कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों को खिताब मिलेगा।

लॉर्ड्स का मौसम और पिच रिपोर्ट

बता दें कि इस स्थिति में प्राइज मनी भी बराबर बांटी जाएगी। विजेता को कुल 3.6 मिलियन डॉलर (लगभग 30 करोड़ रुपये) और रनर-अप को 1.8 मिलियन डॉलर (लगभग 15 करोड़ रुपये) दिए जाते हैं। लेकिन अगर मैच ड्रा रहा, तो दोनों टीमों को 2.7-2.7 करोड़ रुपये बराबर मिलेंगे। ICC ने इसके लिए एक दिन का रिजर्व डे (16 जून) भी रखा है, जो तभी इस्तेमाल किया जाएगा जब मैच के निर्धारित समय में ओवर पूरे न हो पाएं। लंदन का मौसम इस समय क्रिकेट के लिहाज से सही नहीं है। दरअसल मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 11 से 15 जून तक लॉर्ड्स में लगातार बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। ऐसे में पूरे पांच दिन खेला जाना मुश्किल दिख रहा है। हालांकि, ICC ने रिजर्व डे रखा है लेकिन वह भी तभी लगेगा जब निर्धारित ओवर पूरे न हो पाएं।

कौन है फेवरेट और किसका पलड़ा भारी दिख रहा है?

वहीं पिच की बात करें तो लॉर्ड्स की पिच पर हमेशा से तेज गेंदबाजों को स्विंग और बाउंस में मदद मिलती है। यहां का औसत पहला पारी स्कोर 310 रन का है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी और मुश्किल होती जाती है। ऐसे में दोनों टीमों की गेंदबाजी यूनिट इस मुकाबले में बड़ा फर्क ला सकती है।ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। 2023 में भारत को हराकर उसने खिताब जीता था। वहीं, साउथ अफ्रीका पहली बार WTC फाइनल में पहुंचा है। कप्तान तेम्बा बावुमा की अगुआई में टीम मजबूत दिख रही है, लेकिन अनुभव के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews