इंग्लैंड की हार ने बिगाड़ दिया सभी टीमों का खेल! जानिए WTC के पॉइंट्स टेबल में कितना हुआ बदलाव

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल को बदल दिया है। अब इंग्लैंड के लिए मौजूदा सर्कल में परेशानियां बढ़ गई हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला पर्थ में खेला गया था।
इंग्लैंड की हार ने बिगाड़ दिया सभी टीमों का खेल! जानिए WTC के पॉइंट्स टेबल में कितना हुआ बदलाव

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से इंग्लैंड को हरा दिया है। पर्थ में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले इंग्लैंड की दोनों पारियों को कम स्कोर पर आउट किया और फिर दूसरी पारी में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। एक बार फिर ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन किया। ट्रेविस हेड ने शानदार शतक लगाया।

इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को महज 132 रनों पर समेट दिया था, जिसके बाद संभावना थी कि इंग्लैंड की टीम मुकाबले में मजबूत पकड़ बनाएगी और मुकाबला अपने नाम कर लेगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में कोई गलती नहीं की और इंग्लैंड को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। वहीं इंग्लैंड की इस हार ने अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव किया है।

WTC के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें

वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा सर्कल के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो अब ऑस्ट्रेलिया की टीम 100% जीत के साथ पहले नंबर पर और भी मजबूत नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने नए सर्कल में कुल चार मुकाबले खेले हैं, जिनमें से चारों में जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के पास कुल 48 पॉइंट्स हैं। जबकि हाल ही में खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ दूसरे स्थान पर जगह बना ली। साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 66.67 है। साउथ अफ्रीका ने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं। साउथ अफ्रीका के पास कुल 24 पॉइंट्स हैं। इस समय तीसरे नंबर पर श्रीलंका और चौथे नंबर पर भारत की टीम है।

इंग्लैंड की परेशानियां बढ़ी

मौजूदा सर्कल में सबसे ज्यादा मुकाबले भारत की टीम ने खेले हैं। भारत ने आठ मुकाबलों में से चार मुकाबले जीते हैं, जबकि तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत का जीत प्रतिशत 54.7 है। वहीं इंग्लैंड की टीम पर नजर डालें तो इंग्लैंड ने कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से मात्र दो मुकाबलों में जीत मिली है जबकि तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के पास कुल 26 पॉइंट्स हैं और मात्र 36.11 का जीत प्रतिशत है। पिछले पांच मुकाबलों में से इंग्लैंड की टीम ने तीन मुकाबले हारे हैं और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।

मुकाबले के स्कोरकार्ड पर नजर डालें

वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले मुकाबले पर नजर डालें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया था। इंग्लैंड की पहली पारी मात्र 172 पर सिमट गई थी जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को इंग्लैंड ने 132 के स्कोर पर समेट दिया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की दूसरी पारी को मात्र 164 रनों पर ढेर कर दिया और इंग्लैंड द्वारा दिए गए लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सिर्फ 28 ओवर में चेस कर लिया। ट्रेविस हेड ने 83 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews