IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ युजवेंद्र चहल ने गढ़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में सबसे टॉप पर नाम वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का नाम दर्ज है। उन्होंने 573 मैचों में कुल 625 विकेट हासिल किए हैं।
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ युजवेंद्र चहल ने गढ़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

IPL 2024 Yuzvendra Chahal: दिल्ली कैपटिल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को IPL 2024 का 56वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में DC को 20 रनों से जीत मिली थी। वहीं, राजस्थान की टीम के अनुभवी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने भले ही ज्यादा किफायती गेंदबाजी नहीं की, लेकिन उन्होंने एक कारनामा कर इतिहास रचकर भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन चुके हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने ज्यादा किफायती गेंदबाजी नहीं की थी। उन्होंने 4 ओवर में 12 की इकॉनमी से 48 रन दिए। हालांकि, चहल ने ऋषभ पंत के रूप में एक विकेट निकालने में कामयाब जरूर रहे। जैसे ही उन्होंने पंत का विकेट निकाला, वैसे ही T20 फॉर्मेट अपना 350 विकेट पूरा कर लिया। वहीं, अब युजवेंद्र चहल T20 क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन चुके हैं।

T20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • युजवेंद्र चहल- 350 विकेट
  • पीयूष चावला- 310 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन- 303 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार- 297 विकेट

T20 में 350 या ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवे स्पिनर

गौरतलब है कि T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में सबसे टॉप पर नाम वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का नाम दर्ज है। उन्होंने 573 मैचों में कुल 625 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, युजवेंद्र चहल T20 क्रिकेट में 350 या 350+ विकेट लेने वाले 5वें स्पिनर गेंदबाज बन चुके हैं।

T20 में 350 या ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर गेंदबाज

  • राशिद खान- 572 विकेट
  • सुनील नरेन- 549 विकेट
  • इमरान ताहिर- 502 विकेट
  • शाकिब अल हसन- 482 विकेट
  • युजवेंद्र चहल- 350 विकेट
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews