भारत सरकार ने दी 5G Spectrum की नीलामी को मंजूरी, जल्द शुरू होगी 5G सुविधा, 4G से 10 गुना होगा तेज

भारत सरकार ने दी 5G Spectrum की नीलामी को मंजूरी, जल्द शुरू होगी 5G सुविधा, 4G से 10 गुना होगा तेज

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। 5G सर्विस को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने 5G Spectrum की नीलामी को दूरसंचार विभाग की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। जुलाई के अंत में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी (Auction) होगी। सरकार का कहना है की 5जी सर्विस 4जी से 10 गुना तेज होगी। कुल 72Ghz को 20 साल की वैलेडीटी के साथ नीलाम किया जाएगा। आशंका है की नीलामी के  बाद भारत में जल्द ही 5जी सर्विस भी शुरू हो।

यह भी पढ़े… Brahmastra Trailer: ब्रह्मास्त्र ट्रेलर में नज़र आई शाहरुख खान की झलक, निभाएंगे ये रोल, पढ़े पूरी खबर

सूत्रों की माने तो इस साल अक्टूबर तक भारत में 5G सर्विस शुरू हो सकती है। टेलिकॉम सेक्टर में सुधार के उद्देश्य से कैबिनेट ने “Ease of doing bussiness” के लिए आने वाले स्पेक्ट्रम के जरिए से बोलीदाताओं द्वारा मिलने वाले स्पेक्ट्रम के संबंध में अलग-अलग ऑप्शन की भी घोषणा की है। सरकार के बयान के मुताबिक 5जी के दूरसंचार विभाग 9 स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगा।

इस लिस्ट में 600MHz, 700MHz, 800MHz, 900MHz, 1800MHz, 2100MHz और 2300MHz लो फ्रीक्वन्सी बैंड शामिल है। इसके अलावा 3300MHz मिड फ्रीक्वन्सी बैंड और 26GHz हाई फ्रीक्वन्सी बैंड भी शामिल है। स्पेक्ट्रम की कीमत 5 लाख करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसके लिए दूरसंचार कंपनियां सुरसंचार मंत्रालय में आवेदन कर सकते हैं। टेलीकॉम कंपनी 20 किश्तों में स्पेक्ट्रम की राशि का भुगतान कर पाएगी। साथ ही उन्हें एड्वान्स पेमेंट और एकमुश्त राशि से भी मुक्त कर दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews