उज्जैन में 10 और धार में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

उज्जैन में 10 और धार में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

उज्जैन|धार| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) जिले में गुरूवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिले हैं| स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर 1 बजे कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी किया। इसके अनुसार 10 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इन्हें मिला कर जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 639 हो चुकी है। वहीं, कोरोना से 54 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 301 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

इसके पहले बुधवार रात 114 लोगों की रिपोर्ट आई थी। इसमें 15 पॉजिटिव मिले थे। 32वीं बटालियन के 11 जवानों के अलावा संक्रमित लोगों में कमल कॉलोनी के दो और दौलतगंज के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 639 पहुंच गया है।

धार में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
प्रदेश के धार में 6 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं| इसमें शहर के काजीवाड़ा के 2 मरीज हैं, ये दोनों मृत वकील के रिश्तेदार हैं। शहर के चौपाटी क्षेत्र में 3 पॉजिटिव मिले हैं जो पूर्व में मिले संक्रमित के नजदीकी हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 120 हो गई है। वहीं अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 105 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews