Madhav Nagar Hospital: उज्जैन में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए नई सुविधा, 22 बेड का ICU तैयार

Madhav Nagar Hospital

Madhavnagar Hospital Ujjain: माधव नगर अस्पताल उज्जैन जिले के सबसे प्रमुख अस्पतालों में शामिल है और गंभीर मरीजों के इलाज को लेकर अब यहां पर नई व्यवस्था शुरू की गई है। सोमवार से यहां 10 बेड का पीआईसीयू और 12 बेड एचडीयू के साथ 48 बेड का जनरल वॉर्ड शुरू होने जा रहा है।

कल शुरू होने के बाद मरीजों को आईसीयू के अतिरिक्त भी सेवाएं मिल सकेंगी और 22 बेड का आईसी और 48 बेड का यह जनरल वॉर्ड आज से संचालित होने लगेगा। इसमें गंभीर सर्जिकल मरीजों के साथ गंभीर बच्चों का इलाज किया जाएगा।

Madhav Nagar Hospital में नया ICU

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव इस यूनिट का उद्घाटन करेंगे। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक आईसीयू और जनरल वार्ड तैयार है और अब मरीजों को इस में भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा। दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि के रूप में यादव यहां पर शामिल होंगे और इसका शुभारंभ करेंगे।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव भी शामिल होंगे। 12 बेड के एचडीयू में गंभीर और पोस्ट सर्जिकल मरीजों का इलाज होगा और 10 बेड के पीआईसीयू में गंभीर बच्चों को इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में ये पूरी यूनिट संचालित होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews