36 Dukan: इंदौर के 56 की तर्ज पर उज्जैन में बनेगी 36 दुकान, बेहतरीन जायकों का लिया जा सकेगा स्वाद

36 Dukan

36 Dukan In Ujjain: मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों नए नए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण के कामों के साथ आने वाले दिनों में शहर में कई चीजों का निर्माण किया जाने वाला है। अब शहर को एक और सौगात मिलने जा रही है और इंदौर की 56 दुकान की तर्ज पर उज्जैन में 36 दुकान बनने जा रही है। यहां लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ घूम फिर सकेंगे। आने वाले 2 से 3 दिनों में इसका टेंडर जारी हो जाएगा।

नानाखेड़ा में 36 दुकान

उज्जैन के निवासियों को जल्द ही नानाखेड़ा क्षेत्र में 36 दुकानों पर अलग-अलग पकवानों का स्वाद चखने के लिए मिलने वाला है। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा नानाखेड़ा पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खाली पड़ी जमीन पर इसका निर्माण किया जाएगा। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक जिस तरह से 56 दुकान का निर्माण होने के बाद आज वह इतनी प्रसिद्ध है कि ना सिर्फ शहर बल्कि देश विदेश से आने वाले लोग भी वहां घूमने फिरने के लिए जाते हैं। ठीक उसी तरह 36 दुकानों का निर्माण होगा जहां पर अलग-अलग तरह के जायके मिलेंगे, जिनका लोग आनंद ले सकेंगे।

36 dukan

ऐसे होगा डेवलप

उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा इस जगह को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि यहां पर नो व्हीकल जोन रहेगा और लोग आराम से पैदल अपनी पसंदीदा वस्तुओं का स्वाद चखते हुए घूम सकेंगे। इन 36 दुकानों को आकर्षक तरीके से बनाया जाएगा जो लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करेगी।

ujjain

अच्छे नाम का इनाम

इस प्रोजेक्ट का टेंडर जल्द ही होने वाला है और विकास प्राधिकरण के अधिकारी चाहते हैं कि जिस तरह से 56 दुकान का नाम देश विदेश में प्रसिद्ध है ठीक उसी तरह 36 दुकानों का कुछ ऐसा नाम होना चाहिए जो उसे बाकी जगहों से अलग और खास बनाए। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे और जो सबसे अच्छा नाम बताएगा उसे 21000 का इनाम दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews