3R Market: उज्जैन के थ्री-आर मार्केट में जमा होगी अनुपयोगी सामग्री, जरूरतमंद कर सकेंगे इस्तेमाल

3R Market

3R Market In Ujjain: उज्जैन में इन दिनों नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। अब मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर अभियान के तहत थ्री-आर यानी रिड्यूस, रियूज और रसाइकिल मार्केट की शुरुआत की गई है, जहां पर लोग अपना अनुपयोगी सामान जाकर जमा कर सकते हैं। यहां जमा की गई सामग्री जरूरतमंद व्यक्तियों के काम आएगी।

उज्जैन में 3R Market का शुभारंभ

शनिवार को नगर निगम द्वारा इस मार्केट की शुरुआत कर दी गई है। महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, निगमायुक्त रोशन कुमार सिंह द्वारा नानाखेड़ा के कॉसमॉस मॉल में इस बार की शुरुआत की गई है।

यह शहर का पहला 3R बाजार है, जो शहरी और आवास कार्यालय मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुरू किया गया है।

ऐसे मिलेगा समान

इस मार्केट में जनता अनुपयोगी सामान जैसे जूते चप्पल, किताबें, खिलौने, ई-वेस्ट जमा कर सकती है, इन सभी चीजों को रिसाइकिल किया जाएगा और जिन लोगों को यहां मौजूद चीजों की जरूरत है, वो इन्हें ले जा सकते हैं।

जिन लोगों को अपने घर में फ्रिज, टीवी, कूलर, खिलौने की आवश्यकता है, वह एक मिनिमम शुल्क के जरिए यहां से यह सब ले जा सकेंगे। इस मार्केट के शुभारंभ के मौके पर नगर निगम के कई पदाधिकारी, नेतागण और सिटी ब्लॉगर उज्जैन वाला के सदस्य सम्मिलित हुए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews