Ujjain News: पड़ोसी की हौज में डूबी थी 4 वर्षीय बच्ची, बचने के लिए बोरे में भर ठिकाने लगाई लाश, जांच जारी

Murder case Ujjain News

Ujjain News: उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कमल कॉलोनी से लापता हुई 4 साल की बच्ची की लाश बीते दिन लगभग 27 घंटे बाद वाल्मिकी धाम के पास कचरे के ढेर से मिली थी। बच्ची की लाश मिलने के बाद पुलिस पूछताछ में जुटी हुई थी और यह जानकारी मिली थी कि बाइक पर आए 2 युवकों ने बोरी में भरकर बच्ची का शव वहां पर फेंक दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब जांच की गई तो पता चला कि वह मोहल्ले के रहने वाले युवक ही है। देर रात जब युवकों की गिरफ्तारी की गई तो इस मामले का सच सामने आ गया।

Ujjain में पड़ोसी ही बने दुश्मन

फुटेज के आधार पर अन्य बातें पता चलने पर पुलिस ने एक लड़की और लड़कों को गिरफ्तार किया और जब उनसे पूछताछ की गई तो लड़की ने बताया कि बच्ची खेलते खेलते उनके घर में आई और अचानक हौज में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। यह सब देखकर वह घबरा गई और परिजनों को मामले की जानकारी दी और उन्होंने बच्ची की लाश को बोरे में छुपा दिया और अगली सुबह ठिकाने लगा आए।

नहीं बच सकी राजनंदिनी

4 साल की राजनंदनी मंगलवार को गायब हुई थी और दोपहर 3 बजे बाद से परिजनों और पुलिस के साथ पूरा मोहल्ला उसे ढूंढ रहा था लेकिन फिर भी उसे नहीं बचाया जा सका। कल शाम पुलिस को जूना सोमवारिया मार्ग पर स्थित वाल्मीकि धाम के पास व्यक्ति की लाश बोरे में बंद होने की सूचना पुलिस को मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो उसमें बच्ची का शव था । जिसे तुरंत ही जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया और मौके पर पहुंची एफएसएल टीम में भी अपनी जांच शुरू की।

तीन घंटे बाद पुलिस को मिली सूचना

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बच्ची अपनी मां के साथ घर पर अकेली थी। मां घर का काम कर रही थी और बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। दरअसल, बच्चे की मां दोनों पैरों से दिव्यांग है यही वजह है कि बच्ची के ना मिलने पर वह उसे ढूंढने नहीं जा सकी और इस कारण से लगभग 3 घंटे बाद पुलिस को उसके गायब होने की सूचना मिली। बच्ची की लाश मिलने की सूचना ने मां को बदहवास कर दिया है।

बच्ची की नाक और मुंह से खून

मामले में पकड़े गए युवक और युवती इसे हादसा बता रहे हैं लेकिन हो सकता है कि अपना कोई अन्य जुर्म छुपाने के लिए उन्होंने यह कहानी बनाई हो। क्योंकि जब बच्ची के शव की जांच की गई तो उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। डॉक्टरों की पैनल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद आने वाली रिपोर्ट से ही सब कुछ साफ हो सकेगा। डायटम और विसरा की जांच भी की जाने वाली है और पुलिस ने अन्य बिंदुओं पर तलाश शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews