Ujjain News: घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय बच्ची लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

Ujjain News

Ujjain News Today: उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की कमल कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही एक 4 वर्षीय बच्ची लापता हो गई है। बच्ची को लापता हुए हुए लगभग 21 घंटे बीत गए हैं, इसके बावजूद भी उसका पता नहीं लगाया जा सका है। मामले की जानकारी लगने के बाद गंभीरता देखते हुए एसपी ने खुद के इसकी कमान संभाली है और जानकारी लेने के लिए बच्ची के घर पहुंचे हैं। वहीं बच्ची का घर के बाहर खेलते हुए एक वीडियो भी सामने आया है।

Ujjain में बच्ची लापता

शहर की कमल कॉलोनी में रहने वाले राम सिंह राणा की बेटी राजनंदनी अपनी बड़ी बहन स्वाति के साथ खेल रही थी और मां घर में काम कर रही थी। 3 बजे तक बच्ची घर के आसपास ही थी लेकिन उसके बाद से वो गायब है। कुछ घंटे तक उसकी खोजबीन की गई और जब वह नहीं मिली तो परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे।

Ujjain News

शहर के सोशल मीडिया ग्रुप पर भी बच्ची की फोटो वायरल की गई है। लेकिन 21 घंटे से ज्यादा का समय हो जाने के बावजूद भी मासूम का अब तक कोई पता नहीं चला है। पिता की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्ची को तलाश किया जा रहा है।

सामने आया वीडियो

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिन शर्मा उसके घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर सारी जानकारी ली। बच्ची का रंग गोरा है, खेलते समय उसने ब्लैक और वाइट टी शर्ट और ब्लू पैंट पहना हुआ था। बच्ची का जो वीडियो सामने आया है, उसमें उसे घर के बाहर खेलते हुए देखा जा सकता है। वह इधर उधर दौड़ लगा रही थी और फिर वापस घर की ओर दौड़ते हुए जाती दिखाई दी। पुलिस द्वारा शहर वासियों से बच्ची की जानकारी लगने पर तुरंत सूचित करने की अपील की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews