Ujjain News: वर्ल्ड रिकॉर्ड के दीपों से बनी 65 फीट लंबी कलाकृति, मोह रही भक्तों का मन

Ujjain News

Ujjain News Today: महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन की मोक्षदायिनी मां शिप्रा के घाट पर 18 लाख 82 हजार से ज्यादा दीपक जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। हजारों लोग इस अद्भुत और अलौकिक कार्यक्रम के साक्षी बने थे।कार्यक्रम के बाद इन दीपकों को सहेज कर कलाकृति बनाने की घोषणा की गई थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है और लगभग 65 फीट लंबी आकृति 7 लाख दीपकों से जोड़ कर बनाई गई है, जो बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

Ujjain में दीपकों से बनी आकृति

महाशिवरात्रि के मौके पर जलाए गए लाखों को दीपकों को गिनने के बाद जब गिनीज बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड ने विश्व रिकॉर्ड बनने की घोषणा की थी, उसी के बाद ये तय कर लिया गया था कि बचे हुए दीपकों से कलाकृति बनाई जाएगी।

राम घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट, केदारेश्वर घाट पर लगाए गए इन दीपकों को इकट्ठा किया गया और लगभग 7 लाख दीयों को जोड़कर जय श्री महाकाल के आकार की कलाकृति तैयार की गई है। 65 फिट लंबी इस आकृति को दत्त अखाड़ा क्षेत्र में लगाया गया है और आज इसका लोकार्पण किया गया।

जय श्री महाकाल की इस मनमोहक कलाकृति का महापौर मुकेश टटवाल, निगम कमिश्नर रोशन सिंह और अध्यक्ष कलावती यादव समेत एमआईसी सदस्यों और जोन अध्यक्ष ने लोकार्पण किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews