उज्जैन में 9 और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 66 पहुंचा

उज्जैन में 9 और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 66 पहुंचा

उज्जैन| मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है| थोड़े दिन की राहत के बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है| जिले में कोरोना संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए। जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 66 हो चुकी है|

बुधवार दिन भर में तीन चरणों में करीब 400 रिपोर्ट आईं। सुबह पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। दोपहर में 12 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वहीं देर रात नौ और मरीजों में कोरोना मिला। जिले में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, 4 लोग स्वस्थ हो चुके हैं| बुधवार को जो नए मामले आए, उनमें बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्ग सभी आयुवर्ग के लोग शामिल हैं। नए मामलों में 3 और 11 साल की दो बालिकाएं, 25 से लेकर 35 साल तक के सात युवा और 78 साल का एक बुजुर्ग भी शामिल हैं।

प्रशासन अलर्ट, कई इलाके सील
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने पुराने शहर के अधिकांश इलाकों को सील कर दिया है। गुरुवार से शहर में हाथ ठेला पर सब्जी बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। कलेक्टर शशांक मिश्र ने बताया कि नए केस में रिपोर्टे 8 से 10 दिनों से पेंडिंग थीं। बुधवार को 350 से अधिक रिपोर्ट मिलीं, इसलिए आंकड़ा बढ़ा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews