40 लाख की बीमा राशि के लिए हेड कांस्टेबल की हत्या, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट

40 लाख की बीमा राशि के लिए हेड कांस्टेबल की हत्या, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट

उज्जैन| योगेश कुल्मी| Ujjain News 32 वी बटालियन के हेड कांस्टेबल बलबीर की बीमा की 40 लाख की राशि के लिए पत्नी रेखा ने अपने शहडोल (Shahdol) में रहने वाले प्रेमी CRPF के आरक्षक रवि के साथ मिलकर हत्या की थी । शुक्रवार को सुबह आरक्षक घर की छत पर मृत मिला था| पत्नी ने कहा था कैसे मौत हुई पता नहीं, लेकिन पीएम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूट कर सांस रुकने से मौत पाई गई थी| हत्या करने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं हत्या में साथ देने वाला साथी रवि फरार है| एसपी उज्जैन ने पुलिस टीम (Ujjain Police) को 25 हजार के इनाम की घोषणा की है।

दरअसल, शुक्रवार की सुबह उज्जैन के 32 वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह उम्र 54 वर्ष की लाश पुलिस को घर की छत पर मिली थी| पत्नी रेखा से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि रात में आकर छत पर सोने चले गए थे, कैसे मौत हुई उसे नहीं पता| लेकिन पुलिस को पहली जांच में ही मामला संदिग्ध लग रहा था और जब पीएम रिपोर्ट आई तो उसमें गले की हड्डी टूट कर श्वास नली रुकने से मौत होना पाया गया| जांच में पुलिस को जानकारी लगी कि मृतक प्रधान आरक्षक की पत्नी रेखा से आए दिन उनका विवाद होता रहता था। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से सख्त पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि रेखा ने अपने प्रेमी शहडोल निवासी सीआरपीएफ जवान रवि के साथ मिलकर प्रधान आरक्षक की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छत पर ले जाकर सोने कि स्थिति में रख दिया।

40 लाख की बीमा राशि के लिए हत्या, 20 20 लाख रुपए रखने वाले थे दोनों
मृतक बलवीर सिंह की पत्नी रेखा और प्रेमी रवि ने 40 लाख रुपए का बीमा बलवीर सिंह का करवाया था| जिसकी प्रीमियम रवि और आरोपी रेखा ने भरी थी। मौत के बाद यह बीमा राशि मृतक की पत्नी रेखा को ही मिलना थी राशि मिलने के बाद दोनों 20 20 लाख रुपए रखने वाले थे | पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपी पत्नी रेखा को गिरफ्तार किया है| जबकि शहडोल निवासी सीआरपीएफ का जवान रवि अभी फरार है | इस अंधे कत्ल के खुलासे पर जांच टीम को ₹25 हजार रुपए का इनाम एसपी द्वारा दिया जाएगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews