Mahakal Mandir: अग्निकांड के बाद गर्भगृह में सीमित हुई पुजारियों की संख्या, श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए ये नियम

Mahakal

Mahakal Mandir: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में होली के दिन हुए अग्निकांड के बाद अभी हां की व्यवस्थाएं पूरी तरह से बदली जा चुकी है। मंदिर प्रशासन द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई कठोर कदम उठाए गए हैं। भस्म आरती होने के दौरान जहां मंदिर में पुजारी की संख्या निर्धारित कर दी गई है तो वहीं सेवकों और अन्य पंडित पुजारी के महाकाल मंदिर में घूमने पर रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं के लिए भी नियम जारी किए गए हैं। जिसके बाद वह अपने साथ मोबाइल जैसी चीज अंदर नहीं ले जा सकेंगे।

बदली गई व्यवस्थाएं

महाकाल मंदिर की व्यवस्था में सुधार किया गया है। व्यवस्थाएं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में केवल निर्धारित पुजारी रहेंगे। मंदिर दर्शन करने के लिए जो श्रद्धालु आएंगे उन्हें भी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालु अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे इसके अलावा अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और संवेदनशील वस्तु ले जाने पर भी रोक रहेगी। श्रद्धालु अपने साथ अगर कोई सामान लाते हैं तो उन्हें रखवाने के लिए काउंटरों की व्यवस्था की जा रही है। वहीं पहले जहां आरती के दौरान श्रद्धालु नंदी जी के पास तक बैठते थे, अब उन्हें पीछे बैठाया जाएगा। ऐसा आपातकालीन स्थिति को देखते हुए किया जा रहा है ताकि नंदी हॉल से रैंप तक का मार्ग किसी भी तरह से अवरुद्ध न हो।

इन चीजों पर भी ध्यान

नियम जारी करने के अलावा ऐसे लोग भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी कर रहे हैं। यहां उनसे पैसे मांग रहे हैं उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी जानते हैं कि पिछले कुछ समय में श्रद्धालुओं के साथ ठगी के मामले तेजी से हुए है। जहां भस्म आरती के दर्शन कराने के नाम पर उनसे हजारों रुपए वसूल लिए गए। श्रद्धालुओं द्वारा इस संबंध में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews