कोरोना के चलते विक्रम विवि की सभी परीक्षाएं स्थगित

कोरोना के चलते विक्रम विवि की सभी परीक्षाएं स्थगित

उज्जैन।अर्पण कुमार. कोरोना वायरस संक्रमण कहर के कारण विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में गुुरुवार को प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किए है। आदेश का परिपालन करते हुए विवि प्रशासन ने भी तुरंत ही अपने संबंद्ध कॉलेजों को सूचना से अवगत करा दिया है।
विक्रम विवि के कुलानुशासक डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का यह आदेश गुरुवार की दोपहर में प्राप्त हुआ है। इसके तुरंत ही बाद कुलपति डॉ. बालकृष्ण शर्मा ने विवि अधिकारियों व परीक्षाओं के कार्य में जुटे कर्मचारियों की बैठक आहूत की, जिसमें सरकार के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

डॉ. शर्मा ने बताया कि शहर व जिले में विवि से संबंद्ध समस्त निजी कॉलेजों को परीक्षाएं स्थगित करने की सूचना जारी कर दी गई है। उनका यह भी कहना है कि नये आदेश आने के बाद परीक्षाओं का संचालन शुरु कर दिया जाएगा, जबकि जिन विषयों की परीक्षाएं हो चुकी है, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने का काम प्रारंभ कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews