2250 कमरों का होगा उज्जैन का भक्त निवास, सिंहस्थ 2028 को देखते हुए किया जा रहा निर्माण

Bhakt Niwas

Bhakt Niwas: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में देशभर के तीर्थ स्थलों से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती हुई देखी जा रही है। महाकाल लोक बनने के बाद, यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी तिगुनी पहुंच चुकी है। आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। अभी भी कई निर्माण कार्य जारी हैं, जिनसे आगे चलकर भक्तों को विभिन्न तरह की सुविधा मिलने लगेंगी।

आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इंदौर रोड पर भक्त निवास बनाए जाने का फैसला लिया गया था। यहां पर कुल 2250 कक्ष बनाने के साथ वाहन पार्किंग व्यवस्था भी की जाएगी। भव्य एंट्रेंस प्लाजा के साथ मेन रोड, गार्ड रूम जनरल स्टोर उज्जैन सिटी दर्शन काउंटर जैसी सुविधा भी यहां उपलब्ध करवाई जाएगी।

सिंहस्थ के अंतर्गत निर्माण

भक्तों की सुविधा के लिए जो भक्त निवास बनाया जा रहा है, वह आने वाले सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए तैयार हो रहा है। यहां पर कुल 16 ब्लॉक में काम होगा और हर ब्लॉक 6 मंजिला होगा, जिसमें 112 कमरे तैयार किए जाएंगे। यहां पर चार्जिंग यूनिट, हेल्प सेंटर, ई स्टेशन और ई वाहन स्टैंड भी होगा जो मुफ्त में श्रद्धालुओं को मंदिर तक लेकर जाएगा। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा जो भक्त निवास तैयार किया जा रहा है उसमें समिति और संस्थानों समेत दानदाताओं के माध्यम से सारा निर्माण किया जाएगा।

फैसिलिटी सेंटर का निर्माण

महाकाल मंदिर क्षेत्र में वर्तमान में जिस जगह पर अन्य क्षेत्र का संचालन किया जा रहा है वहां पर फैसेलिटीज सेंटर 3 का निर्माण करना तय किया गया है। इस केंद्र में जूता स्टैंड, पूछताछ केंद्र, मोबाइल लॉकर, सामान्य लॉकर, शौचालय, टिकट काउंटर, स्टोर और श्रद्धालुओं को बैठने के लिए प्रतीक्षालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस फैसिलिटी सेंटर में आने वाले श्रद्धालुओं को खाने पीने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए फूड कोर्ट का निर्माण भी किया जाएगा। स्पेशलिटी सेंटर को पूरी तरह से एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है और यात्रियों को सुविधाएं भी उसी तरह से उपलब्ध करवाई जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews