उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख से ज्यादा का गांजा पकड़ा, चार तस्कर गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख से ज्यादा का गांजा पकड़ा, चार तस्कर गिरफ्तार

उज्जैन, योगेश कुल्मी| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश पर प्रदेश भर में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है| प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में पुलिस (Police) ने बड़ी कार्रवाई की है| पुलिस को 146 किलो गांजे  (Hemp)की खेप बरामद करने में सफलता मिली है। जिसकी कीमत करीब 51.40 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदूखेड़ी का संतोष बड़ी मात्रा में गांजा लेकर आ रहा है। जिसे वह जिले में तस्करों को सप्लाई करेगा| सूचना पर पुलिस की टीम चौकस हो गई, रात करीब आठ बजे एक कार आती दिखाई दी तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते चालाक नहीं रुका, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया|

कार की तलाशी लेने पर उसमे से 71 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में चालक की पहचान संतोष पिता रुपसिंह के रूप में हुई। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने खाचरोद में गांजा सप्लाई करना बताया। संतोष ने पूछताछ में खाचरोद के मदनलाल धाकड़ को गांजा सप्लाई करना कबूल किया। पुलिस ने संतोष से फोन कराकर मदनलाल को बुलवाया। संतोष ने मदनलाल को 53 किलो गांजे का पैकेट दिया। पैकेट को जैसे ही मदनलाल ने अपनी कार में रखा, पुलिस ने उसे भी रंगेहाथ दबोच लिया। मदनलाल ने पूछताछ में खाचरोद के ही राजेश जायसवाल को गांजा सप्लाई करना स्वीकार किया। संतोष और मदनलाल को लेकर पुलिस ने जब खाचरोद में राजेश के घर दबिश दी तो वहां से 20 किलो गांजा बरामद हुआ। इस तरह पुलिस ने जिले में कुल चार प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और लगभग 146 किलो गांजा बरामद किया है| जिसकी कीमत 50 लाख से अधिक बताई जा रही है| रविवार को एसपी ने पत्रकार वार्ता कर एसपी ने कार्रवाई का खुलासा किया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews