पुलिस को मिली बड़ी सफलता, उज्जैन की चारों छात्राएं बीना स्टेशन पर मिली

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, उज्जैन की चारों छात्राएं बीना स्टेशन पर मिली

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट रिपोर्ट। उज्जैन पुलिस को एक बड़ी सफलता लगी है, जानकारी के मुताबिक लापता हुई आठवीं की चारों छात्राएं पुलिस को बीना स्टेशन पर मिल गई है और अब पुलिस उन्हें वापस उज्जैन ला रही है। आपको बता दें कि बुधवार को उज्जैन शहर में तब हड़कंप मच गया जब लूटी स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की इन चारों छात्राओं के लापता होने की खबर मिली।

छात्राओं के लापता होने के बाद ही पुलिस ने जानकारी जुटाना शुरू किया और पूछताछ में लग गई। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि सुबह स्कूल छोड़ने के बाद जब वह वापस स्कूल लेने के लिए पहुंचे तब वे उन्हें वहां नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उनके लापता होने की खबर पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस ने स्कूल के आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।

ये भी पढ़ें – MP News: कमलनाथ ने किया 2023 चुनाव के बाद किसान कर्जमाफ़ी का ऐलान, नरोत्तम मिश्रा ने कसा खड़गे पर तंज

सीसीटीवी की पड़ताल के दौरान पुलिस के हाथ एक वीडियो लगा जिसमें देखा जा सकता था कि यह लड़कियां मोटरसाइकिल पर बैठकर स्कूल से निकली थीं। जब पुलिस ने और पड़ताल की तब उन्हें पता चला कि चारों लड़कियां रेलवे स्टेशन की तरफ गई है और वहां से किसी ट्रेन में बैठकर गई है। पुलिस की तत्परता से चारों छात्राएं बीना स्टेशन पर मिल गई और अब उन्हें उज्जैन वापस लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : आज रद्द रहेंगी 159 ट्रेन, IRCTC ने जारी की लिस्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews