भाजपा नेता को अपनी ही पार्टी की नेत्री से जान का खतरा

भाजपा नेता को अपनी ही पार्टी की नेत्री से जान का खतरा

उज्जैन।
उज्जैन बीजेपी के मंडल अध्यक्ष लाखन सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी के खिलाफ पुलिस में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। उज्जैन के आईजी को दिए आवेदन में लाखन ने पूर्व प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

दरअसल लाखन ने दलितों के संबंध में एक पोस्ट फेसबुक पर डाली थी जिसे लेकर भाजपा की महिला मोर्चे की तत्कालीन प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी ने उन्हें मोबाइल पर अश्लील गालियां और जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं लाखन का आरोप है कि उनको फेसबुक पर पोस्टों के माध्यम से भी काफी प्रताड़ित किया गया। 31 जनवरी 2020 को श्रेष्ठा जोशी अपने साथियों के साथ लाखन के घर गई, उन्हें डराया और गालियां देकर मारपीट कर बयानों का फर्जी वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

लाखन का यह भी आरोप है कि श्रेष्ठा उन्हें लगातार परेशान कर रही है और जान से मारने की धमकी तक दे रही है। लाखन ने पुलिस से दलित वर्ग का अपमान करने और खुद के साथ मारपीट में जान से मार देने की धमकी देने पर श्रेष्ठा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की माग की है।

लंबे समय से संगठन में सक्रिय रही श्रेष्ठा

श्रेष्ठा जोशी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समय से संगठन में सक्रिय रही हैं और वे विभिन्न् पदों पर रह चुकी हैं। कई प्रदेश व केंद्र स्तर के नेताओं से वे जुड़ी हैं, लेकिन इस ऑडियोकांड के कारण अब उनका राजनीतिक नुकसान तय माना जा रहा है। श्रेष्ठा को प्रदेश मंत्री पद से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में कुछ कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया था। इसमें कहा गया कि संगठन ने एकपक्षीय कार्रवाई की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews