उज्जैन के मरीज की नेगेटिव निकली कोरोना रिपोर्ट, राबिया का रिश्तेदार पॉजिटिव

उज्जैन के मरीज की नेगेटिव निकली कोरोना रिपोर्ट, राबिया का रिश्तेदार पॉजिटिव

उज्जैन। अर्पण कुमार।

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के ऋषि नगर में रहने वाले अतुल भार्गव की कोरोना को लेकर रिपोर्ट आ गई है। भार्गव की मौत के बाद ऋषि नगर इलाके में सनसनी फैल गई थी।

दरअसल, ऋषि नगर में रहने वाले 45 वर्षीय अतुल भार्गव की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उज्जैन से गहन उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया था। उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था । महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है जिसमें अतुल भार्गव की  रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई है। मरीज को सांस लेने में परेशानी, बुखार, खांसी के लक्षण नजर आए थे। मरीज को अन्य बीमारी नहीं थी। मरीज का कोरोना के लिए सैंपल जांच हेतु भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। मरीज को एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाई से उपचार किया गया और स्थिति गंभीर होने पर उसको वेन्टीलेट्री चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया था। गुरुवार तड़के एम.आर.टी.बी. अस्पताल में मरीज की मौत हुई है।

वही 26 मार्च को उज्जैन से 12 लोगों की रिपोर्ट मांगी गई है इसके अलावा राबिया भी के रिश्तेदार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया । है 42 वर्षीय राबिया बी के रिश्तेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आइसोलेशन रखा गया है। आज भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट कल तक आ जाएगी ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews