उज्जैन में 7 जनवरी को होगा देश के सबसे स्वच्छ और स्वस्थ फूड हब ‘प्रसादम’ का शुभारंभ, मिलेंगे मालवी व्यंजन

Prasadam

Prasadam Ujjain: महाकाल क्षेत्र में जबसे महाकाल लोक का विस्तार हुआ है तब से यहां पर्यटकों का आना-जाना काफी ज्यादा बढ़ गया है। यहां पर देश के सबसे स्वस्थ और स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब ‘अवंतिका प्रसादम’ का निर्माण भी किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया 7 जनवरी को उसका उद्घाटन करने वाले हैं। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का दौर जारी है और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जा रहा है।

कैसा है देश का सर्वश्रेष्ठ फूड हब

महाकाल मंदिर में बनाए गए ‘प्रसादम’ का निर्माण नीलकंठ वन के पास मौजूद स्मार्ट वाहन पार्किंग के ऊपर किया गया है। यहां पर आने वाले पर्यटक अलग-अलग तरह के व्यंजनों का स्वाद ले सके इसके लिए 50 फूड स्टॉल आवंटित किए जाएंगे। यहां पर स्वच्छता और ईट राइट फूड के सभी मापदंडों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाने वाला है। यहां पर जो फूड स्टॉल खुलेंगे उनमें मालवा की प्रसिद्ध दाल-बाटी और पोहे-जलेबी के साथ अन्य स्थानीय व्यंजनों का आनंद आने वाले पर्यटक उठा सकेंगे। यह क्षेत्र पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त रहेगा और यहां पर एक स्टॉल खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पता लगाने के लिए भी मौजूद रहेगा।

लॉन्च होगी वेबसाइट

इस उद्घाटन समारोह के दौरान हाइजेनिक और हेल्दी फूड स्ट्रीट की वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी इस दौरान किया जाने वाला है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों स्ट्रीट वेंडर्स, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और विद्यार्थियों को आमंत्रित भी किया गया है। इस दौरान जैविक उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे और खाद्य सुरक्षा विभाग लाइसेंस पंजीयन शिविर भी लगेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews