महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेट तिलक वर्मा और कुलदीप यादव, भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में क्रिकेटर तिलक वर्मा और कुलदीप यादव दर्शन करने पहुंचे। दोनों स्टार क्रिकेटर को यहां देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
Tilak Varma and Kuldeep Yadav

बीते दिन इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी 20 का मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की। इस शानदार जीत के बाद क्रिकेटर कुलदीप यादव और तिलक वर्मा उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे।

दोनों स्टार क्रिकेटर सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल से बैठकर इन्होंने पूरी आरती का आनंद लिया। इस दौरान ये भक्ति में डूबे दिखाई दिए। दोनों सितारों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर देश की सुख समृद्धि की कामना की।

भस्म आरती में हुए शामिल

तिलक वर्मा और कुलदीप यादव भस्म आरती में शामिल होने के लिए सुबह 4 बजे मंदिर पहुंच गए थे। 2 घंटे तक चली आरती के दौरान यह नंदी हॉल में बैठे रहे। दोनों की नजरें बाबा महाकाल पर टिकी थी। भक्ति में लीन होकर ये भोले बाबा को नमन करते और महाकाल का जाप करते नजर आए। आरती पूरी होने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने गर्भगृह की देहरी से भगवान को पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित कर पूजन अर्चन की। दोनों यही से महाकाल का आशीर्वाद लेते दिखाई दिए।

Video Credit: ANI

जुटी लोगों की भीड़

जब तिलक वर्मा और कुलदीप यादव महाकाल मंदिर पहुंचे तो श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों का स्वागत और सम्मान किया गया। वहीं दोनों खिलाड़ियों को मंदिर परिसर में देखकर प्रशंसक काफी उत्साहित दिखाई दिए। हर कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था। पंडे पुजारी भी दोनों क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए और भीड़ इकट्ठा हो गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews