Crime In Ujjain: फिल्मी स्टाइल में युवक को कार से ले गए बदमाश, करी 1 लाख की डिमांड

Crime In Ujjain

Crime In Ujjain Hindi: धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों अपराध की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों हुए गोलीकांड के बाद अब माधव नगर थाना क्षेत्र में बीती रात कार सवार बदमाशों ने अपनी कार से जा रहे एक व्यक्ति को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा और लेकर चलते बने। पूरा मामला आरोपियों के लेनदेन से जुड़ा हुआ है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

बढ़े Crime In Ujjain

यह पूरी घटना दो तालाब क्षेत्र के पास हुई है। जब यह सब हुआ था मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद फिगो कार के आगे एक्टिवा पर सवार होकर आए बदमाशों ने अपनी गाड़ी लगा दी और पीछे से आई दूसरी कार में युवक को बैठा कर ले गए। बदमाश उसे नानाखेड़ा तक अपने साथ लेकर गए और मारपीट कर धमकी देकर छोड़ दिया।

[dgv_vimeo_video id=”825323269″]

कार में सवार मोहित निगम की दादी पुष्पा मिशन में भर्ती है जिसके चलते वह अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ अस्पताल जा रहा था। पुलिस को जानकारी देते हुए तनिष्क ने बताया है कि अजय मीणा, जितेंद्र हिरवे और एक अन्य ने कार में मारपीट कर 1 लाख रुपए की डिमांड की है। माधव नगर थाना पुलिस ने कार और एक्टिवा से आए बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।

लेनदेन का है विवाद

घटना के शिकार युवक ने बताया है कि इंदौर में रहने वाला लव जूनवाल मेरा दोस्त है, उसने जितेंद्र हिरवे से 1 लाख रुपए लिए थे और यह लेनदेन मेरे सामने हुआ था। 1 मई को लव की करंट लगने से मृत्यु हो गई है तो अब जितेंद्र यह राशि मुझे वसूलने की कोशिश कर रहे है। वह मुझे आए दिन परेशान करता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews