ससुर बना हैवान, जंगल में ले जाकर बहू से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

ससुर बना हैवान, जंगल में ले जाकर बहू से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Ujjain Crime News: उज्जैन (Ujjain) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक ससुर ही अपनी बहू का दुश्मन बन बैठा और उसकी अस्मत को तार तार कर दिया। हैरानी की बात तो ये है कि घटना की जानकारी महिला के पति को तीन महीने बाद लगी। जिसके बाद अपनी पत्नी को लेकर वो थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया।

ये घटना उज्जैन के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाटपचलाना की है। यहां पर एक 25 वर्षीय महिला ने अपने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसे लंबे समय से कमर दर्द की शिकायत हो रही थी। 3 अगस्त को उसके ससुर उसे इलाज करवाने का बोलकर साथ लेकर गए थे।

रास्ते में ससुर ने महिला को ढाबला फंटा और रूई के बीच पड़ने वाले जंगल में ले जा कर दुष्कर्म किया। महिला ने परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं बताया लेकिन घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। महिला पति ने यह वीडियो देखा और अपनी पत्नी से पूछताछ की, तो पत्नी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद पति अपनी पत्नी के साथ भाटपचलाना थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कायमी दर्ज करते हुए मामला भैरवगढ़ थाना के अंतर्गत आने की वजह से उन्हें सौंप दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews