बस स्टैंड पर खड़ी 7 बसों में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने मुश्किल से पाया काबू

बस स्टैंड पर खड़ी 7 बसों में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने मुश्किल से पाया काबू

उज्जैन/योगेश कुल्मी

गुरूवार सुबह उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड पर खड़ी 7 बसों में भीषण आग लग गई। एक बस से शुरू हुई आग ने एक के बाद एक कर सात बसों को अपनी चपेट में ले लिया।आग से बसों में भारी नुकसान हुआ है। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने मिलकर मुश्किल से आग पर काबू पाया। ये आग कैसे लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है लेकिन नानाखेड़ा थाने से सिर्फ 100 कदम की दूरी पर इन बसों में आग लगने के पीछे किसी साजिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

लॉकडाउन के कारण ये बसें यहां काफी दिनों से खड़ी थी। ये नानाखेड़ा बस स्टैंड से संचालित होने वाले प्राइवेट अंतर राज्य प्रांतों में जाने वाली बसें थी। बताया जा रहा है कि आज सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने इन बसों में आग लगा दी और फिर पास पास खड़ी लगभग सात बसों नेे एक एक कर आग पकड़ ली। थोड़ी ही देर में बसें जले हुए डिब्बे में तब्दील हो चुकी थी। जब इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को लगी को वो मौके पर पहुंचे, 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अभी तक यही माना जा रहा है कि आग किसी के द्वारा जानबूझकर लगाई गई है, फिलहाल पूरा मामला क्या है ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews