Ujjain News : चुनाव के बाद एक्शन! कांग्रेस विधायक दिनेश जैन के खिलाफ FIR दर्ज, शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला

ujjain congress mla

Ujjain Congress MLA Dinesh Jain : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद उज्जैन जिले की महिदपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक दिनेश जैन के एक्शन ले लिया गया है। विधायकी शपथ लेने के पहले दिनेश जैन के विरुद्ध उज्जैन के नानाखेड़ा थाने में सरकारी कार्य में बाधा सहित तीन धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, मामला 3 दिसंबर 2023 को मतगणना वाले दिन विवाद का है। इस दिन दिनेश जैन ने मतगणना स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह चौहान के पुनर्मतगणना के आवेदन को फाड़ने का प्रयास किया था। इस दौरान उनकी ड्यूटी पर मौजूद निर्वाचन अधिकारियों से भी कहा सुनी हुई थी, उस दिन तो काउंटिंग के चलते मामला शांत हो लेकिन अब उस पर एक्शन लिया गया है।इस पूरे मामले में जांच के बाद  अब विधायक पर पुलिस प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 3 धाराओं के साथ दर्ज किया मामला

जानकारी के अनुसार, महिदपुर से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक दिनेश जैन बोस पर नानाखेड़ा थाने पर एफ आई आर दर्ज की गई है। विधायक की शपथ लेने से पहले ही उन पर पुलिस द्वारा धारा 353, 511, 136बी में प्रकरण दर्ज किया गया है।निर्वाचन आयोग पूरे मामले में गंभीरता से जांच कर रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews