उज्जैन में तैयार हुआ पहला चाइल्ड फ्रेंडली अस्पताल, इलाज के लिए आने वाले बच्चे कर सकेंगे खेलकूद

child friendly hospital

Child Friendly Hospital: उज्जैन में इन दिनों विकास की सौगात देखने को मिल रही है। यहां स्थानीय लोगों और आने वाले पर्यटकों के लिए कई तरह की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगर रोड स्थित चरक अस्पताल को चाइल्ड फ्रेंडली बनाया गया है। चरक अस्पताल जिले के सबसे बड़े और सुविधापूर्वक अस्पतालों में शामिल है, जहां सरकार द्वारा लोगों को तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है।

अब यहां पर बीमार बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए एक एरिया विकसित किया गया है। बच्चों के चेहरे पर इलाज के दौरान मुस्कान बनी रहे और वह खेल कूद में अपनी परेशानी को भूल जाएं, इसी उद्देश्य से इसे तैयार किया गया है। यहां पर आर्टिफिशियल ग्रीन ग्रास के ऊपर फिसल पट्टी, झूला, चकरी समेत कई खिलौने रखे गए हैं, जहां बच्चे खेल कूद सकते हैं।

बच्चों के लिए घर जैसा वातावरण

उज्जैन में शिशु मृत्यु दर को कम करने और बच्चों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चरक अस्पताल में यह व्यवस्था शुरू की गई है। यहां पर बेहतरीन क्लीनिकल स्टाफ सुविधा, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, सभी प्रकार की दवाइयां, संक्रमण पर नियंत्रण जैसी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बच्चों को सुविधा दी जाएगी। अस्पताल में बच्चों के लिए घर और पार्क जैसा वातावरण निर्मित किया गया है जहां कई तरह की सुविधाएं हैं।

केंद्रीय दल करेगा निरीक्षण

केंद्रीय स्तर की एक टीम 23 अगस्त को चरक अस्पताल पहुंचने वाली है। जहां पर मुस्कान अभियान योजना के तहत किए गए कार्यों का जायजा लिया जाएगा। टीम के आने से पहले जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से अस्पताल में खेलकूद और पढ़ाई संबंधित कक्ष तैयार कर लिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews