परिवार संग महाकाल के दर्शन करने पहुंचे पूर्व सीएम, कांग्रेस पर जमकर बरसे

परिवार संग महाकाल के दर्शन करने पहुंचे पूर्व सीएम, कांग्रेस पर जमकर बरसे

उज्जैन । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बुधवार सुबह अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान गर्भगृह में बाबा का पूजन कर जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनकी पत्नी वीणा सिंह, बेटा अभिषेक सिंह और बहू ऐश्वर्या मौजूद रहे।

पूजा करने के बाद बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदोष का शुभ दिन है। इस दिन महाकाल मंदिर के दर्शन परिवार समेत करने आया हूं। इस दौरान रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले एक साल में प्रदेश की हालत खराब हो गई है। किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। समाज के सभी वर्गों को इस 12 महीने के अंदर ही समझ में आ गया कि यह सरकार सिर्फ वादा करने वाली है। वहीं नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर हो रही हिंसा के पीछे रमन सिंह ने विपक्ष का षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और देश की प्रगति, सुख-शांति और समृद्धि के लिए केंद्र सरकार दिल्ली में काम कर रही है। बड़े-बड़े निर्णय ले रही है, उसका क्रियान्वयन राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर हो इसी को लेकर महाकाल बाबा से प्रार्थना की है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews