उज्जैन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नाम पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की काली करतूत, की जा रही थी अवैध वसूली

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर महिलाओं से फॉर्म भरने के लिए रुपए वसूल रही थी। पढ़ें विस्तार से यहां...
उज्जैन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नाम पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की काली करतूत, की जा रही थी अवैध वसूली

Ujjain News : मध्य प्रदेश के उज्जैन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरकारी योजना के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। दरअसल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर महिलाओं से फॉर्म भरने के लिए रुपए वसूल रही थी। इस बात की सूचना भाजपा की महिला नेत्रियों को लगते ही, उन्होंने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। आइए जानते हैं विस्तार से…

तराना तहसील का मामला

दरअसल, मामला तराना तहसील का है, जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया गया है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नाम पर एक फार्म भरवाकर 550 रुपए लिया जा रहा है। इसकी शिकायत एसडीएम से भी की है। इसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष चित्रा बाजपेई ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि राजस्थान के एक NGO ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कमीशन लालच दिया था, ताकि भाजपा सरकार की छवि को खराब किया जा सके। जांच-पड़ताल में इस बात का पता चला कि पे-टू-पे नाम के संगठन द्वारा गलत जानकारी देकर लाखों रुपए लूटे जा चुके हैं।

की जाएगी जांच- SDM

वहीं, एसडीएम राजेश बोरसी ने कहा कि पे-टू-पे को लेकर एक ज्ञापन मिला है। गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की जाएगी। इसमें सरकारी कर्मचारियों के काम करने की शिकायत मिली है। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, टीम का गठन किया जा चुका है।

[dgv_vimeo_video id=”996962486″]

उज्जैन से राजेश कुल्मी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews