ICU पर पड़ा था ताला, अस्पताल पहुंचकर भी इलाज के अभाव में महिला ने दम तोड़ा

ICU पर पड़ा था ताला, अस्पताल पहुंचकर भी इलाज के अभाव में महिला ने दम तोड़ा

उज्जैन/अर्पण कुमार

कोरोना वायरस से साथ में लड़ने और उसे हराने के संकल्प को लेकर शासन प्रशासन और देशवासी एक दिखाई दे रहे हैं लेकिन इस बीच उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से जो तस्वीरें सामने आई है वह शर्मसार और हैरान कर देने वाली है। यहां इलाज में देरी होने से एक महिला की मौत हो गई। महिला अस्पताल तक पहुंच चुकी थी लेकिन आईसीयू के गेट पर पड़े ताले के कारण इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई।

मामला उज्जैन का है जहां 55 वर्षीय लक्ष्मी बाई को सांस लेने में तकलीफ और ब्लड प्रेशर बढ़ा होने के कारण पहले परिवार वाले माधव नगर अस्पताल लेकर गए जहां पर महिला को भर्ती कर लिया गया यहीं से देर रात कोरोना संक्रमण के संदेह होने के चलते अगली सुबह लक्ष्मी बाई को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। लेकिन इस अस्पताल में आईसीयू के गेट पर ताला लगा मिला। इधर करीब आधे घंटे तक महिला बिना वेंटिलेटर के एंबुलेंस में ही तड़पती रही, अस्पताल पहुंचने के बावजूद उन्हें कोई इलाज नहीं मिला और वो अपनी आखरी सांसे गिनती रही। महिला के परिजन आईसीयू खुलने का इंतजार करते रहे इधर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने आईसीयू के ताले को तोड़कर दरवाजा खोला और महिला का इलाज शुरू किया लेकिन इस बीच ही समय पर इलाज नहीं मिलने के करण महिला ने दम तोड़ दिया।

इस मामले की खबर लगने के बाद उज्जैन कलेक्टर शशांक मिश्रा कार्रवाई करते हुए माधव नगर अस्पताल प्रभारी डॉ महेश परमट और सिविल सर्जन डॉक्टर आरपी परमार को हटा दिया है। वंही सीएमएचओ अनुसिया गवली ने अस्पताल प्रबंधन पर भी कार्यवाही की बात कही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews