31 दिसंबर को नहीं हो सकेगी महाकाल की भस्म आरती की बुकिंग, ऐसी रहेगी दर्शन व्यवस्था

अगर आप भी अपने नए साल की शुरुआत के आंगन से करना चाहते हैं तो यह जान लीजिए कि भस्म आरती बुकिंग की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 31 दिसंबर को ऑफलाइन बुकिंग पूरी तरह से बंद रहेगी और 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग पहले से बंद कर दी गई है।
Mahakal Bhasma Aarti

महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती का विशेष महत्व माना गया है। हर दिन तड़के 4 बजे होने वाली इस आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिलता है। वैसे तो साल भर इस आरती में शामिल होने वालों का तांता लगा रहता है लेकिन 31 दिसंबर का दिन लोगों के बीच काफी महत्वपूर्ण होता है।

हर भक्त चाहता है कि 31 दिसंबर और नए साल का पहला दिन को वो महाकाल के आंगन में समय गुजारे और नए साल का स्वागत करे। भस्म आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को अपनी बुकिंग पहले से करवानी पड़ती है। यह बुकिंग वैसे भी हमेशा फुल रहती है। इस साल भी अगर आप नए साल में भस्म आरती करना चाहते हैं तो यह जान लीजिए कि ऑफलाइन बुकिंग व्यवस्था बंद रहने वाली है।

महाकाल भस्म आरती की व्यवस्था

25 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक का समय भीड़भाड़ वाला होता है। ऐसे में दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था पहले से ब्लॉक कर दी है। ऐसे में 1 दिसंबर को जो श्रद्धालु आएंगे वह चलायमान दर्शन कर सकेंगे।

कैसे होंगे दर्शन

31 दिसंबर को भस्म आरती का ऑफलाइन पंजीकरण बंद रहेगा और 1 दिसंबर को कार्तिकेय मंडपम से चलायमान दर्शन व्यवस्था लागू रहेगी। चलित भस्म आरती का समय सुबह 4:15 से रहेगा। इसके बाद आम दर्शन का क्रम शुरू होगा। जो दर्शनार्थी आएंगे वह चार धाम मंदिर से त्रिवेणी संग्रहालय द्वारा से निकलकर महाकाल लोक होते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे। दर्शन के बाद उन्हें आपातकालीन निगम द्वारा से मंदिर से बाहर निकल जाएगा और वह बड़ा गणेश, हरसिद्धि चौराहा होते हुए वापस चार धाम पहुंचेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews