Mahakal Sawari: महाकाल नगरी पर चढ़ेगा भोले का रंग, सड़कों के चौड़ीकरण के साथ सजाए जाएंगे चौराहे

बाबा महाकाल की सवारी होगी इस बार और ज्यादा भव्य

Mahakal Sawari Ujjain: उज्जैन में हर साल सावन और भादो के महीने में बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकाली जाती है और भक्त पलक पांवड़े बिछा कर अपने आराध्य का स्वागत करते हुए दिखाई देते हैं। आने वाले समय को देखते हुए अभी से तैयारियों का दौर शुरू कर दिया गया है और पूरे सवारी मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जाने वाला है।

अप्रैल के महीने से सवारी मार्ग का सौंदर्यीकरण शुरू हो जाएगा जिसमें मकानों की रंग रोगन समेत बहुत से कार्य को किया जाना प्रस्तावित किया गया है और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

सजेगा Mahakal Sawari मार्ग

प्रतिवर्ष सावन में निकलने वाली महाकाल की सवारी को लेकर स्मार्ट सिटी और नगर निगम की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रथम चरण के अंतर्गत सवारी मार्ग के सौंदर्यीकरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

अप्रैल के महीने से निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन संपन्न होने के बाद इनकी शुरुआत कर दी जाने वाली है। इस संबंध में महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में बड़े अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक भी रखी गई थी।

उज्जैन महापौर का क्या कहना

इस बारे में महापौर मुकेश टटवाल का कहना है कि सवारी मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए काम जल्दी शुरू किया जाने वाला है जिसका जल्द भूमि पूजन होगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा 24 करोड़ की लागत से प्रथम चरण के कार्य किए जाने वाले हैं। इस चरण में रामघाट से लेकर महाकाल मंदिर तक निर्माण कार्य करवाए जाएंगे जिसमें 2 सड़कें भी बनाई जाने वाली है। इसके अलावा महाकाल लोक की दुकानों से जो राशि प्राप्त होगी उस का कमाल भी सौंदर्यीकरण के लिए किया जाने वाला है।

ऐसे होगा सौंदर्यीकरण

जानकारी के मुताबिक अलग-अलग चरणों में सौंदर्यीकरण के काम किए जाने वाले हैं। जिसमें पूरे मार्ग को चौड़ा करने के साथ सभी मकानों को एक ही रंग में रंगा जाने वाला है। इसके अलावा हर चौराहे पर भगवान शिव से जुड़े त्रिशूल, शंख और डमरु को सुसज्जित किया जाएगा और शिव प्रतिमा भी लगाई जाएगी। पूरे मार्ग को भोलेनाथ के रंग में रंग दिया जाएगा जिससे आने वाले श्रद्धालु सवारी देखने के दौरान भोले की भक्ति में रंगे हुए नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews