नागचंद्रेश्वर मंदिर में अव्यवस्था की खबरों का समिति ने किया खंडन, बोली- अफवाहों पर ध्यान न दें

महाकाल मंदिर परिसर के नागचंद्रेश्वर मंदिर में अफरा तफरी और अव्यवस्थाओं की खबरों का मंदिर समिति द्वारा खंडन किया गया है।
Mahakal Temple

उज्जैन। नागपंचमी और सावन सोमवार के चलते उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर में अफरा-तफरी और अव्यवस्था की खबरों का खंडन किया है। समिति का कहना है कि कुछ मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह की भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं।

मंदिर प्रबंध समिति के मुताबिक इस बार नागपंचमी, सावन सोमवार और भगवान महाकालेश्वर की सवारी एक ही दिन होने के कारण उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा है। अब तक करीब 6.19 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

लंबी कतारें, समिति का दावा- सभी जरूरी व्यवस्थाएं मौजूद

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के कारण अलग-अलग मार्गों पर लंबी कतारें लगी हैं। हालांकि मंदिर समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उन्हें सुगमता से दर्शन कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

समिति ने मंदिर में अफरा-तफरी और अव्यवस्था से जुड़ी खबरों को भ्रामक बताते हुए श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। साथ ही सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट जानकारियों को बिना पुष्टि के शेयर न करें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews