लोन दिलाने के नाम पर बदमाशों ने उद्योगपति को लगाया चूना, लाखों रुपए लेकर हुए फरार

लोन दिलाने के नाम पर बदमाशों ने उद्योगपति को लगाया चूना, लाखों रुपए लेकर हुए फरार

Ujjain Crime News: उज्जैन में एक उद्योगपति के साथ लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उद्योगपति को 35 करोड़ का इंश्योरेंस कंपनी का चेक दिया और 10 लाख लेकर रफूचक्कर हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्रियल एरिया में फार्मा कंपनी के संचालक सुनील जैन से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। बदमाशों ने उनसे संपर्क किया और खुद को लोन दिलाने वाला बताया। इसके बाद इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर फर्जी चेक देकर दस लाख का चूना लगाकर गायब हो गए। उद्योगपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद उत्तर प्रदेश के 3 लोगों के खिलाफ केस बनाया गया है।

बता दें कि बदमाशों के झांसे में आए उद्योगपति ने पुलिस को सारे फर्जी दस्तावेज सौंप दिए हैं। दस्तावेजों के आधार पर तीन लोगों पर नामजद अपराध दर्ज किया गया है। बदमाशों ने उद्योगपति को लोन मिल जाने पर 1% कमीशन लेने की बात की थी। इसके बाद उन्होंने 10 लाख लिए और कहा कि बाकी पैसे आप बाद में देना, इसके बाद यह तीनों फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक आरोपी के जो पते पुलिस को बताए गए हैं, वहां पर धरपकड़ कर इन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी।

उद्योगपति को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास तब हुआ जब वह बैंक में चेक लगाने गए। चेक 35 करोड़ का था इसलिए बैंक प्रबंधन ने इसे वेरीफाई करना जरूरी समझा। वेरीफिकेशन पर केएम दस्तूर इंश्योरेंस ब्रोकर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने बताया कि उन्होंने ऐसा कोई भी चेक जारी नहीं किया है। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और छानबीन शुरू की गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews