संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता की मौत, तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद तोड़ा दम

indore

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहित युवती की मौत होने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक युवती को क्या हुआ है इस बारे में कोई भी सूचना फिलहाल नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी पता लगेगी, जिसके आधार पर कार्रवाई होगी। पुलिस को मृतक युवती के परिवार के आने का इंतजार है।

नवविवाहिता के पति दिलीप का कहना है कि सपना ने उसे फोन कर वापस ससुराल ले जाने को कहा था। वह अपनी बहन के घर गोगापुर मंडी गई हुई थी। फोन आने के बाद दिलीप उसे लेने के लिए निकल गया था। रास्ते में सपना उसे मंडी फंटा के समीप बैठी हुई मिली, उसे वहां देख कर दिलीप ने पूछा कि वो यहां क्यों बैठी है तो उसने बताया कि तबीयत ठीक नहीं है पेट दर्द हो रहा है और उल्टी भी हुई है।

Must Read- अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर लटका युवक, मामले की जांच में जुटी पुलिस

तबीयत खराब होने की बात सुनकर दिलीप उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। यहां पर डॉक्टर नहीं मिले जिस वजह से वो उसे उज्जैन के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां विवाहिता की मौत हो गई। दिलीप को विश्वास नहीं हो रहा था तो वह अपनी पत्नी को निजी अस्पताल से जिला अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवती का अपने पति को फोन करना और फिर इस तरह से तबीयत खराब होने की स्थिति में रास्ते में मिलना संदिग्ध दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि पुलिस ने युवती के शव को मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। जानकारी के मुताबिक मृतका के परिजन जैसलमेर गए हुए हैं। साल 2022 में ही सपना की शादी हुई थी और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मृतका के परिवार के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद आगे की स्थिति साफ होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews