Murder Case Ujjain: बच्ची की हत्या के मामले में DNA और डायटम टेस्ट में लगी पुलिस, आरोपियों को फांसी देने की उठी मांग

Murder case Ujjain News

Murder Case Ujjain News: उज्जैन में हुए 4 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल डायटम, विसरा और डीएनए टेस्ट करवाया जा रहा है और इसी बीच आरोपियों के मकान को जमींदोज कर दिया गया है। जब मकान तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी तो यहां से तंत्र क्रिया के अजीबोगरीब सामान बाहर निकाले गए। जिन्हें देखने के बाद अब बच्ची के साथ तंत्र क्रिया होने की बात कही जा रही है पर हत्यारों को फांसी पर चढ़ाने की मांग होने लगी है।

Murder Case की अपडेट

4 साल की बच्ची की मौत के मामले में परिवार का कहना है कि आरोपियों ने हत्या करने से पहले उसके साथ तंत्र क्रिया की थी। लोगों ने बताया कि घर से प्लास्टिक के नर मुंडो की माला, इंजेक्शन, काले बाल और दीवार पर लगा हुआ एक पोस्टर मिला है। जिसमें चांद के साथ छोटे बच्चों के पैरों के निशान बने हैं और उस पर 3 राइट भी लगे हुए हैं।

बच्ची के शरीर पर निशान

परिवार ने बताया कि बच्ची के गाल पर कुछ निशान थे और उसे जलाया गया था। परिवार की मांग है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस तरह के मामले में संज्ञान लेना चाहिए और इस तरह का कृत्य करने वाले उन लोगों के खिलाफ कड़ा से कड़ा कदम उठाना चाहिए।

टूटे मकान से निकला सामान

बता दें कि जब आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी उस समय जब सामान बाहर फेंका गया तो तंत्र क्रिया के सामान दिखने लगे। नर मुंडो की माला प्लास्टिक की हड्डियां लंबे बाल बच्चों के पैर वाला पोस्टर मिले हैं जिनका उपयोग तंत्र क्रिया करते समय किया जाता है।

ये है मामला

7 जून को चिमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कमल कॉलोनी से 4 साल की बच्ची लापता हो गई थी। 27 घंटे के बाद बच्ची का शव वाल्मीकि धाम इलाके से एक बोरी में बंद मिला था। पूछताछ करने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पास में ही रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया गया था।

आरोपियों ने बताया कि बच्ची खेलते समय उनके घर की हौज में गिर गई थी और घबराकर उन्होंने उसका शव बोरी में भरकर ठिकाने लगा दिया। हालांकि, बच्ची के शरीर की जांच की गई तो यह पाया गया कि उसकी मौत नाक और मुंह दबाने की वजह से हुई थी। फिलहाल अन्य जानकारी के लिए पुलिस टेस्ट करवा रही है और आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews