राज्यसभा चुनाव उम्मीदवार उमेश नाथ महाराज ने कहा ‘सच्ची निष्ठा और मन, वचन, कर्म से पूरा करेंगे दायित्व’

Maharaj

Rajya Sabha elections 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए उ्म्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ये चार उम्मीदवार हैं माया नारोलिया, बंंसीलाल गुर्जर, डॉ. एल. मुरुगन और उमेश नाथ महाराज। इस सूची में उज्जैन के संत बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज का नाम भी शामिल है और इस घोषणा के बाद उन्होने कहा है कि वो सच्ची निष्ठा और मन वचन कर्म से इस दायित्व को पूरा करेंगे।

संन्यासी जीवन जीने वाले उमेश नाथ महाराज को मिली नई जिम्मेदारी

उज्जैन के संत बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज ने कहा है कि उनके संन्यासी जीवन के 60 वर्ष पूरे हो गए हैं और वो इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि ‘आप सभी के माध्यम से मुझे ज्ञात हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ी जवाबदारी और दायित्व मुझे सौंपने का मन बनाया है। मैं संपूर्ण देशवासियों की ओर से उनको धन्यवाद देता हूं और संत होने के नाते आशीर्वाद देता हूं। आगे की चर्चा विस्तार पूर्वक बाद में करूंगा।’

कहा ‘हर दायित्व का निर्वहन करूंगा’

उन्होने कहा कि ‘समस्त अवंतिका वासियोंं को मेरा खूब सारा आशीर्वाद है और इस दायित्व को सही तरीके से निर्वहन करने में मैं कोई कोताही नहीं बरतूंगा। बाबा महाकाल की नगरी में आप और हम निवास करते हैं जब-जब बाबा महाकाल किसी को कोई जिम्मेदारी सौंपते हैं तो उसे पूरा करने के लिए बाबा महाकाल ही आशीर्वाद भी देते हैं। मेरे 60 वर्ष पूरे हो गए हैं इस संन्यासी जीवन में। मैं पूरी सच्ची निष्ठा और मन कर्म वचन से उसको पूरा करूंगा, देश के सभी साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त करूंगा और जो इस क्षेत्र में काम करते हैं उनसे परामर्श लेकर कार्य करूंगा।’

[dgv_vimeo_video id=”912902108″]

[dgv_vimeo_video id=”912902929″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews