मध्य प्रदेश के लिए कोरोना से राहत भरी खबर

मध्य प्रदेश के लिए कोरोना से राहत भरी खबर

उज्जैन। अर्पण कुमार।

कोरोना वायरस से संक्रमित मां बेटे को उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था ,उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है ।पुणे से जांच में इस बात की पुष्टि हुई है और सीएमएचओ महावीर खंडेलवाल ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले ही मां बेटे को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इसे लेकर पूरे मध्यप्रदेश में हंगामा मच गया था कि मध्य प्रदेश में भी कहीं कोरोना वायरस की दस्तक तो नहीं हो गई।

दरअसल, यह छात्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन के वुहान शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि चीन से यह छात्र 17 जनवरी को उज्जैन आया था। उसे सर्दी, जुकाम व बुखार की तकलीफ है। कुछ दिन तक घर में रहने के बाद अब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जांच के लिए ब्लड सैंपल लेकर एनआईवी पुणे भेजा गया है, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट नेगेटीव आई है।

बतातें चले कि दुनिया भर में कोरोना वायरस को लेकर चल रही चिंता के बीच अब मध्य प्रदेश में भी इसे लेकर अलर्ट जारी की दिया गया है। मध्य प्रदेश में इस बीमारी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों ने दिए हैं। सभी जिलों के सीएमएचओ और सिविल सर्जन के अलावा निजी अस्पतालों को गाइडलाइन भेजकर अलर्ट कर दिया गया है। इस गाइडलाइन में कोरोना वायरस के लक्षण, पीडि़त या संदिग्ध को अस्पताल में अलग से रखने की व्यवस्था, सैंपल लेने के तरीके और चीन यात्रा के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर भोपाल के आसपास के कई जिलों के सीएमएचओ ने गाइडलाइन मिलने से इनकार किया है। ज्ञात हो कि यह वायरस दुनिया के करीब 10 देशों में फैल चुका है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews