
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Ujjain News: महाकाल नगरी उज्जैन से लूट की खबर सामने आई है, जहां बैंक मैनेजर से एक युवक ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान युवक ने बैंक मैनेजर से डेढ़ लाख रूपए की लूट की। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और आरोपी ने लूट की घटना को स्वीकार भी कर लिया है।
लिफ्ट मांगा, फिर बैग से ले उड़ा रूपए
उज्जैन पुलिस के मुताबिक आइएफएल गोल्ड बैंक के मैनेजर राहुल चौधरी निवासी संजय नगर शनिवार की सुबह बाइक से फ्रीगंज में स्थित बैंक के कार्यालय जा रहे थे। इस दौरान एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। दोनों के बीच बातचीत में युवक ने अपना नाम अशफाक मेव निवासी विराट नगर और उद्योगपुरी काम करना बताया। वहीं, आरोपी युवक ने ढ़ांचा भवन के पास ज्ञानेश्वरी माता मंदिर के पास उतर गया। जब राहुल अपने कार्यालय पहुँचा तो उसके बैग से डेढ़ लाख रूपए नहीं मिले, जिसके बाद तुरंत वह अशफाक के घर पहुँचा, जहां अशफाक ने अपने कृत्य को स्वीकार कर लिया।
पुलिस हिरासत में आरोपी
इस दौरान आरोपी ने अपनी मां को पैसा देना कुबूल किया। जब राहुल को उसकी मां ने देखा तो चिल्लाने लगी, जिसके बाद आस-पास के लोक इकट्ठा होने लगे। वहीं, राहुल ने थाने में आरोपी अशफाक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
