राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी की तीन सत्रों की बैठक में संघ के प्रमुख मोहन भागवत लेंगे भाग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी की तीन सत्रों की बैठक में संघ के प्रमुख मोहन भागवत लेंगे भाग

meeting of Rashtriya Swayamsevak Sangh: जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत पिछले दो दिन से उज्जैन दौरे पर हैं। जिसके चलते वे केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक संघ प्रमुख के साथ संघ के दतात्रेय होसबाले, रामकृष्ण गोपाल, मनमोहन वैद्य, अरुण कुमार, जयभान सिंह अन्य पदाधिकारी बैठकों में शामिल हो रहे हैं।

मुख्य उद्देश्य एकजुटता बनाए रखना है :

दरअसल इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ के नेतृत्व में हुई विचार-विमर्श को मजबूत करना और संघ के सभी क्षेत्रों के प्रति एकजुटता बनाए रखना है। संघ की एकता को बनाए रखने के लिए यह आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस बैठक को गोपनीय बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी है और बैठक के दौरान किसी भी प्रकार की जानकारी को लीक होने से रोकने का भी प्रयास किया जा रहा है। गोपनीय मीटिंग के दौरान किसी भी स्थानीय पदाधिकारी को अंदर नहीं आने दिया जा रहा है।

इस समय में उज्जैन में होने वाली बैठक के बाद, संघ प्रमुख मोहन भागवत मुरैना का दौरा करने के लिए रवाना होंगे जिससे वह स्थानीय संघ कार्यकर्ताओं से मिल सकते हैं और संघ के कार्यक्षेत्र में हो रही चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews