स्कूल टीचर की घिनौनी करतूत, बच्चियों को दिखाता था अश्लील वीडियो, FIR दर्ज

स्कूल टीचर की घिनौनी करतूत, बच्चियों को दिखाता था अश्लील वीडियो, FIR दर्ज

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) के तराना (Tarana) में मिशनरी स्कूल के टीचर द्वारा लड़कियों के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। यह टीचर क्लास में किस यू और लव यू जैसी चीजें पढ़ाया करता था। इसी के साथ यह लड़कियों को अश्लील वीडियो भी दिखाता था। सातवीं से लेकर नौवीं क्लास में पढ़ने वाली 10 से ज्यादा लड़कियों ने इस बात की शिकायत अपने परिजनों को दी। जानकारी लगते ही परिजन स्कूल पहुंचे और बखेड़ा खड़ा कर दिया। यहां पहुंचे लोगों ने स्कूल पर पथराव भी किया है जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉस्को एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

स्कूल टीचर की यह घिनौनी हरकत की घटना शहर के प्रसिद्ध स्कूल कॉर्मल कान्वेंट की है। यहां पर लिजॉय नामक शिक्षक की शिकायत 12 से 14 साल की लड़कियों ने अपने घर पर की है। बच्चियों ने बताया कि शिक्षक पिछले कई दिनों से उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर गंदी हरकत कर रहा है। स्टूडेंट्स ने इस मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से भी की लेकिन उन्होंने इसे रफा-दफा कर दिया।

Must Read- ड्रेसिंग रूम में बर्थडे सेलिब्रेशन करते दिखे Virat Kohli, BCCI ने शेयर किया वीडियो

जानकारी लगने के बाद परिजन और हिंदूवादी संगठन के लोग स्कूल पहुंचे और मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के परिजनों को समझाइश देकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

पेरेंट्स ने पुलिस को बताया है कि शिक्षक बच्चियों से छेड़छाड़ कर उन्हें क्लास में लव स्टोरी पढ़ाता है। इतना ही नहीं वह बच्चियों को अश्लील वीडियो भी दिखाता है और यह बातें किसी को ना बताने की धमकी भी देता है। घटना से आक्रोशित पेरेंट्स जब स्कूल पहुंचे और उन्हें इस बात की जानकारी लगी कि आरोपी शिक्षक वहां पर मौजूद नहीं है, तो कुछ लोगों ने यहां पर पत्थरबाजी शुरू कर दी लेकिन पुलिस ने सभी को शांत किया।

मामले के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि स्कूल टीचर लिजॉय के खिलाफ पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी भी हो गई है। पुलिस ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ जांच करने की बात भी कही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews