Ujjain News: बढ़ती गर्मी के चलते बदला गया स्कूलों का समय, यहां जानें नया शेड्यूल

Ujjain News

Ujjain News Today: इन दिनों मध्यप्रदेश में गर्मी का स्तर लगातार बढ़ते हुए देखा जा रहा है। फिलहाल बच्चों के स्कूल भी शुरू हो गए हैं जिसके चलते उन्हें गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए अब उज्जैन कलेक्टर ने सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश जारी कर दिया है।

Ujjain कलेक्टर ने बदला समय

उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बढ़ती हुई गर्मी की तपन को देखते हुए छात्रों के हित में फैसला लिया है। उन्होंने शासकीय और अशासकीय विद्यालय समेत नवोदय, सीबीएसई, आईसीएसई अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में बदलाव किया जाने का आदेश जारी किया है।

जारी किए गए आदेश के मुताबिक अब सभी शैक्षणिक संस्थाओं का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है। गुरुवार से आगामी आदेश तक आप सभी स्कूल इसी समय में लगाए जाएंगे।

Ujjain News

आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन संस्थाओं में परीक्षा आयोजित हो रही है वह निर्धारित समय पर ही संचालित की जाएगी उसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। वहीं 12:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में कक्षा संचालित करने की अनुमति नहीं है यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews