Shiv Jyoti Arpanam: 9 अप्रैल को दीपों से जगमगाएगा शिप्रा तट, नदी के बीच बने स्टेज पर होंगे रंगारंग कार्यक्रम

Shiv Jyoti Arpanam

Shiv Jyoti Arpanam: उज्जैन में एक बार फिर दीपावली से नजारा देखने को मिलने वाला है। गुड़ी पड़वा के दिन शिप्रा नदी के रामघाट पर शिव ज्योति और बड़ा महोत्सव के तहत 5 लाख दीपक प्रज्वलित किए जाने वाले हैं। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां का दौर जोर-शोर से चल रहा है। नदी पर जलाए जाने वाले दीपकों के लिए ब्लॉक तैयार किया जा चुके हैं। रंगाई पुताई का काम लगभग खत्म हो चुका है। अब नदी के बीचों बीच स्टेज बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

रामघाट पर होने वाले इस महोत्सव से जुड़ा सभी काम अधिकारियों की देखरेख में हो रहा है। कामों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस उत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर पहुंचने वाले हैं। जिनके लिए पेयजल की सुरक्षा के साथ बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था समेत आकस्मिक चिकित्सा के इंतजाम करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जलेंगे 5 लाख दीपक

इस महोत्सव के अंतर्गत रामघाट पर 5 लाख दीपक प्रज्वलित किए जाने वाले हैं। इसके लिए यहां पर पांच ब्लॉक तैयार किए गए हैं जिसमें शहर ब्लॉक में 225 दीपक रखेंगे। नदी के बीच एक स्टेज बनाया जाएगा जहां से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौरा देखने को मिलेगा। सिंगर जुबिन नौटियाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले हैं। वह इसी स्टेज से अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीतेंगे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए 6000 वालंटियर नियुक्त किए जाने वाले हैं। दीप प्रज्वलन अलग-अलग ब्लॉक में किया जाएगा।

होगी ये व्यवस्थाएं

इस महोत्सव के अंतर्गत यात्रियों के सुविधा को देखते हुए यहां छायादार टेंट लगाए जाएंगे। कार्यक्रम पूरी तरह से कचरा मुक्त रहे इस बात का विशेषताओं पर ध्यान रखा जाएगा। जल्दी लोकसभा चुनाव का दौर शुरू हो जाएगा ऐसे में यहां जनता को मतदान के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। यहां फायरफाइटर की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी और जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को आकस्मिक चिकित्सा भी मिल सकेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews