Ujjain News: स्मार्ट बिजली मीटर नहीं सह पा रहे लोड, उपभोक्ताओं से वसूली जा रही एक्सचेंज कॉस्ट

Ujjain News

Ujjain News: पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उज्जैन में कई जगह पर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों में मीटर जलने की समस्या में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। पश्चिमी क्षेत्र यानी पुराने शहर और पूर्वी क्षेत्र में 1 महीने के अंदर 113 स्मार्ट मीटर जलने की शिकायत सामने आई है।

Ujjain में लोगों से वसूली जा रही मीटर कॉस्ट

एक के बाद एक मीटर जलने की कई शिकायत सामने आई है, लेकिन इसके बाद परेशानी वाली बात यह है कि इसका खामियाजा लोगों को ही भुगतना पड़ रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुराने मीटर को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है और नए मीटर इंस्टॉल किए जा रहे हैं।

इसके लिए मीटर कॉस्ट जनता से वसूला जा रहा है और गड़बड़ी सामने आने पर खपत के तहत 1 साल की बिलिंग की जा रही है। बिजली कंपनी के अधिकारियों का यह भी कहना है कि लोगों ने 1 से 2 किलो वाट के मीटर का कनेक्शन ले रखा है और 6 से 7 किलो वाट बिजली का उपयोग कर रहे हैं।

क्यों जल रहे मीटर

इस तरह से ओवरलोड होने के कारण ही मीटर जल रहे हैं। शिकायत आने पर इन्हें बदलकर जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है, लेकिन अधिकतर जगह पर ओवरलोड होने की बात सामने आ रही है। मीटर जलने के कारण की बात करें तो इसकी क्वालिटी अच्छी ना होना, लगाते समय पॉइंट लूज रह जाना, लोड सहन करने की क्षमता ना होना, लोड जितनी बिजली का उपयोग ना होना, मीटर में किसी तरह की छेड़छाड़ हो ना यह कुछ ऐसे कारण जिनकी वजह से मीटर जल सकते हैं।

मीटर स्टॉक खत्म

शहर में लगभग 55000 मीटर बदले गए हैं जहां पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए गए हैं। अब कंपनी के पास इनका स्टॉक खत्म हो चुका है और लगभग 75 हजार उपभोक्ता स्मार्ट मीटर का इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews