Mahakal Mandir: जबरन नंदी हॉल में घुसे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, जमकर हुआ हंगामा

Mahakal Mandir

Mahakal Mandir News: इस समय उज्जैन में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण की कथा चल रही है। इसमें आने वाली भीड़ को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में गर्भगृह में प्रवेश बंद कर दिया गया है। जब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा गुरुवार दोपहर उज्जैन पहुंचे और महाकाल के मंदिर गए तो उन्होंने भी बाहर से ही पूजन अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसी बीच हंगामे की स्थिति तब बन गई जब उनके साथ आए समर्थक जबरन नंदी हॉल में प्रवेश करने लगे।

Mahakal Mandir

Mahakal Mandir में हंगामा

बड़नगर रोड पर चल रही कथा में शामिल होने के लिए गृहमंत्री उज्जैन पहुंचे थे और उनके साथ 50 से ज्यादा समर्थक मौजूद थे। जब वह दर्शन करने के लिए मंदिर में आए तो बड़ी संख्या में समर्थक जबरन अंदर घुस गए। पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह जबरन प्रवेश कर चांदी द्वार तक पहुंच गए ऐसे में मंदिर प्रशासक को बीच-बचाव कर मोर्चा संभालना पड़ा।

मंदिर प्रशासक ने संभाला मोर्चा

जब हंगामे की स्थिति बढ़ने लगी तो महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी और सहायक प्रशासक लोकेश चौहान मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभालते हुए लोगों को पकड़कर बाहर किया।

कुछ देर के लिए यहां पर हंगामे की स्थिति देखी गई और बड़ी मुश्किल से कार्यकर्ताओं को गर्भ गृह के सामने से हटाया गया। इस मामले में प्रशासक संदीप सोनी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज दिखाया जा रहा है जो लोग अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे उन्हें बाहर कर दिया गया है।

गृहमंत्री का कमलनाथ पर तंज

मंदिर में दर्शन करने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा की और कहा कि बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की प्रार्थना की है। वहीं शिवराज सिंह चौहान द्वारा कमलनाथ की उम्र को लेकर दिए गए बयान के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे क्या कमलनाथ जी को खुद यह लगता है कि उनकी उम्र हो गई है। वह बिना सहारे के उठ बैठ नहीं पाते हैं इसलिए मुख्यमंत्री जी ने यह बात कही है।

महाकाल दर्शन करने के बाद मंत्री बड़नगर रोड पर चल रही प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण की कथा में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने व्यासपीठ का पूजन अर्चन कर पंडित मिश्रा का आशीर्वाद लिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews