
Ujjain News Today: गंदी नियत से 4 साल की बच्ची को अपने घर बुलाकर उसे मौत के घाट उतारने वाले दरिंदे के मकान को पुलिस ने नेस्तनाबूद कर दिया है। जब मेडिकल के बाद आरोपी उसकी मां, बहन और दोस्त को पुलिस कोर्ट में पेशी पर ले जाने के लिए निकली, तो लोगों की भीड़ वहां पहले से उनकी पिटाई करने के लिए मौजूद थी। लोगों के गुस्से को देखते हुए लॉ इन ऑर्डर की स्थिति में पुलिस ने कंट्रोल रूम में ही कोर्ट लगाई।
Ujjain मर्डर मामले में कार्रवाई
दोपहर में जब लोगों को पता चला कि आरोपियों को पेशी के लिए कोर्ट में ले जाया जा रहा है। तो बड़ी संख्या में लोग कोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में पिटाई करने के उद्देश्य से जमा हो गए। इसको जब इस बारे में जानकारी लगी तो कंट्रोल रूम पर ही कोर्ट लगाकर विशेष न्यायाधीश एसके वर्मा के समक्ष आरोपियों को पेश किया गया और मामले की सुनवाई की गई।
इस सुनवाई के दौरान बच्ची को घर बुलाकर उसका नाक और मुंह दबाकर हत्या करने वाला आरोपी अजय, उसकी बहन रानी, दोस्त पवन को 12 जून तक रिमांड पर सौंपा गया है, जबकि आरोपी की मां को जेल भेज दिया गया है। जब दरिंदों के मकान को नगर निगम की टीम ने गिराने की कार्रवाई की और लोग काफी खुश दिखाई दिए और कहने लगे कि कम से कम इन लोगों के खिलाफ कुछ तो किया गया।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

