फिल्मी स्टाइल में शख्स ने तोड़ा कांच का दरवाजा, SI पर किया हमला, मशक्कत के बाद पुलिस ने किया काबू

फिल्मी स्टाइल में शख्स ने तोड़ा कांच का दरवाजा, SI पर किया हमला, मशक्कत के बाद पुलिस ने किया काबू

नागदा, डेस्क रिपोर्ट। नागदा (Nagda) के रेलवे स्टेशन पर एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ने खूब हंगामा किया। पहले तो यह व्यक्ति फिल्मी स्टाइल में वेटिंग रूम के दरवाजे का कांच तोड़कर अंदर घुस गया। उसके बाद इसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे एसआई पर भी उसने कांच से हमला कर दिया। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद व्यक्ति पर काबू पाया जा सका।

यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है और इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठा हुआ यह व्यक्ति अचानक ही उठा और वेटिंग रूम का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा। दरवाजे पर ताला लगा था इसलिए वह खुला नहीं तो इसने अपने हाथों से दरवाजे के कांच को तोड़ा और फिल्मी स्टाइल में अंदर कूदकर सोफे पर बैठ गया। व्यक्ति की इस हरकत को देखकर आसपास खड़े अन्य यात्री हैरान हो गए।

Must Read- सीहोर ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की लापरवाही से गई मरीज की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग

सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात एसआई पहुंचे और इस शख्स को वेटिंग रूम से बाहर निकालने की कोशिश की। मानसिक रूप से अस्वस्थ इस व्यक्ति ने एसआई पर भी कांच से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। मामले की जानकारी लगते ही आरपीएफ के अन्य जवान भी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति के हाथ पैर बांधकर उस पर काबू पाया।

पुलिस ने जब व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से एक कागज मिला है। जिसमें राजू सिंह राजपूत उम्र 40 साल लिखा हुआ है। उसका पता अजमेर के विजयनगर तहसील के गांव पिवाड़ा राजस्थान का दिया गया है। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है इसीलिए उसने इस तरह की हरकत की है।

घटना के समय स्टेशन पर कई यात्री मौजूद थे जो अपनी ट्रेन के इंतजार में खड़े थे। व्यक्ति द्वारा अचानक ही कांच फोड़े जाने और इस तरह से अंदर घुस जाने की वजह से यात्रियों में दहशत का माहौल देखा गया। इसके बाद ड्यूटी पर पदस्थ एएसआई और अन्य जवान मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को काबू में किया। घटनाक्रम में एसआई के हाथ में चोट आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews