CORONA: इंदौर के बाद अब उज्जैन में TI ने तोड़ा दम

CORONA: इंदौर के बाद अब उज्जैन में TI ने तोड़ा दम

उज्जैन।

प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बरस रहा है। इंदौर के बाद अब उज्जैन में एक टीआई की कोरोना से मौत हो गई है।एडिशनल एसपी उज्जैन रूपेश कुमार द्विवेदी और सीएमएचओ उज्जैन डॉ अनसुइया गवली ने इसकी पुष्टि की है। रविवार को इंदौर में जूनी इंदौर थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की भी कोरोना से लड़ते हुए मौत हो गई थी।

दरअसल, नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल(59) की कोरोना वायरस के इलाज के दौरान इंदौर के अरविंदो अस्पताल में मौत हो गई है। 59 वर्ष के अम्बर कालोनी कंटेमेंट एरिये में ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इंदौर के अरविंदो अस्पताल में एडमिट किया गया था। अरविंदो हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ विनोद भंडारी ने बताया कि पिछले 12 दिनों से पाल अरविंदो में एडमिट थे वे जब से आए थे तभी से क्रिटिकल स्थिति में रहे रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही रही।टीआई पॉल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी मीना और दोनों बेटियां फाल्गुनी और ईशा को विक्रमादित्य होटल में क्वॉरेंटाइन किया गया था 15 दिनों तीनों की दो दो बार जांच के लिए सैंपल लिए गए थे, मगर दोनों सैंपल की रिपोर्ट आज तक स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews